
‘
रतलाम/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’ अपने ऐतिहासिक पड़ावों को पार करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। वाराणसी से शुरू होकर पीएम मोदी की जन्मस्थली वडनगर (गुजरात) तक जाने वाली इस विशाल मोटरसाइकिल रैली का भोजपुर आगमन पर क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र पटवा, भाजपा पदाधिकारियों एवं सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने अत्यंत उत्साह व भव्यता के साथ स्वागत किया।
हरियाली और सेवा का दिया संदेश
भोजपुर में भव्य अभिनंदन के पश्चात विधायक सुरेंद्र पटवा, सीआरपीएफ जवानों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। दोपहिया वाहनों का यह काफिला रतलाम मार्ग से होते हुए गुजरात के वडनगर पहुंचेगा। यात्रा के संपूर्ण मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय सांसदों, विधायकों और जन-प्रतिनिधियों द्वारा यात्रियों का आत्मीय सत्कार किया जा रहा है।
रतलाम का मान बढ़ा रहे ऋषभ दुबे
इस राष्ट्रीय संकल्प यात्रा में रतलाम जिले का नेतृत्व भाजयुमो जिला मंत्री ऋषभ दुबे कर रहे हैं। ऋषभ दुबे ने बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है।
वरिष्ठ नेतृत्व कर रहा निरंतर मार्गदर्शन
उन्होंने बताया कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या यात्रा में शामिल सभी बाइकर्स व कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा यात्रियों के भोजन, विश्राम व सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।
