माथुरी तालाब में मिले शवों का रहस्य: इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे परिजन, माणक चौक थाने में भारी हंगामा


​रतलाम। माथुरी तालाब में बीते 18 तारीख को मिले दो शवों के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का आक्रोश आज सड़कों पर नजर आया। हत्या की आशंका जताते हुए पीड़ित परिवार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने माणक चौक थाने का घेराव कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुँचे सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई


​पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल


​परिजनों का स्पष्ट कहना है कि 18 तारीख को शव मिलने के बाद से अब तक पुलिस के हाथ किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुँच पाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि एक क्रूर हत्याकांड है, जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। थाने के बाहर हुई नारेबाजी के दौरान परिजनों ने साफ किया कि जब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!