सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान!

तलाम। शहर की पीएंडटी कॉलोनी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय प्रतियोगी छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान राम सिंघाड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गजनीखेड़ी गांव का निवासी था।

​सूने मकान में खौफनाक अंत

बताया जा रहा है कि राम रतलाम में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ पीएंडटी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। लेकिन पिछले एक महीने से उसकी पत्नी फसल कटाई के लिए अपने मायके गई हुई थी। घर में राम अकेला था, और इसी सूनेपन के बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मकान मालिक ने देखा मंजर, दहल गया दिल

घटना का खुलासा आज सुबह हुआ जब मकान मालिक घर के पिछले हिस्से में गए। वहां का नजारा देख उनकी रूह कांप गई—कमरे का दरवाजा खुला था और राम का शव पंखे से फंदे पर झूल रहा था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

Youth Dreaming of a Government Job Ends His Life by Hanging Himself!

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राम के दोस्तों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!