
रतलाम के बेरोजगार युवाओं के लिए 09 सितंबर 2026 को शासकीय आईटीआई (I.T.I.), सैलाना रोड रतलाम में जिला स्तरीय ‘युवा संगम’ रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि मेले में 6 से 8 नामी निजी कंपनियां (जैसे श्री राम लाइफ इंश्योरेंस, प्रतिभा स्वराज, यशस्वी स्किल, क्वीस कॉर्प, SIS सिक्योरिटी आदि) विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
पद: मैनेजर, मशीन ऑपरेटर, लाइन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी एवं बिजनेस एसोसिएट।
योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा व स्नातक पास।
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष।
विशेष: मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा और सीखो-कमाओ योजना का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
युवाओं के लिए जरूरी जानकारी:
समय: 09 सितंबर 2026, सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक।
स्थान: शासकीय आई.टी.आई. परिसर, सैलाना रोड, रतलाम।
जरूरी दस्तावेज: बायोडेटा (Resume), सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र व फोटोकॉपी, 2 पासपोर्ट फोटो, समग्र आईडी तथा आधार कार्ड।
