‘श्री नगर सेठ’ की भव्य शाही सवारी, शस्त्र कला प्रदर्शन और गंगा आरती बनेगी मुख्य आकर्षण


​रतलाम। शहर के नागर वास स्थित श्री मंशा पूर्ण भेरू सेवा समिति द्वारा आगामी 13 सितंबर, रविवार को ‘श्री नगर सेठ’ के भव्य आगमन और चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाम 6:30 बजे से आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
​गंगा आरती के साथ होगी शुरुआत, शस्त्र कला का दिखेगा अद्भुत संगम


कार्यक्रम की शुरुआत महल वाड़ा गेट पर आयोजित भव्य गंगा आरती से होगी। आरती के पश्चात यहाँ से एक विशाल चल समारोह निकाला जाएगा, जो रतलाम के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नागर वास स्थित श्री मंशा पूर्ण भेरू जी मंदिर पहुँचेगा।


​समारोह के मुख्य आकर्षण:


​देव प्रतिमाएं: विघ्नहर्ता श्री गणेश जी, श्री बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी तथा सेठों के सेठ सांवरिया सेठ की मनमोहक प्रतिमा।
​शस्त्र कला प्रदर्शन: श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला परिवार द्वारा पारंपरिक एवं साहसिक शस्त्र कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया जाएगा।
​समिति ने की धर्मप्रेमी जनता से उपस्थिति की अपील


श्री मंशा पूर्ण भेरू सेवा समिति नागर वास एवं समस्त भक्तगणों ने रतलाम नगर की पूरी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन को सफल बनाने तथा हिंदू एकता का परिचय देने का भावपूर्ण आग्रह किया है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!