
श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा इस वर्ष महाराजाधिराज अग्रसेन जी महाराज की जयंती को लेकर उत्साह का माहौल है। समाज प्रमुख शांतिलालजी चौधरी के नेतृत्व में 4 अक्टूबर से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा, जिसका मुख्य आकर्षण 11 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।
प्रमुख कार्यक्रम:
4 अक्टूबर (रविवार): श्री बड़बड़ बालाजी का बड़ा मंदिर पर ‘अग्रसेन आनंद मेले’ से महोत्सव की शुरुआत होगी। सुबह गो सेवा के बाद शाम 4 बजे से विभिन्न आयु वर्ग के खेल और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे।
6 अक्टूबर (मंगलवार): धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संध्या 7:30 बजे से भजन गायक पंडित गोपालजी शर्मा द्वारा भव्य ‘श्री खाटू श्याम भजन संध्या’ आयोजित की जाएगी।
7 अक्टूबर (बुधवार): संध्या 7:30 बजे से त्योहारों की थीम पर आधारित ‘संगम त्योहारों का’ डांस प्रतियोगिता होगी।
8 अक्टूबर (गुरुवार): श्री पंचान एकता वुमेंस क्लब द्वारा संध्या 7 बजे से ‘पारिवारिक डांस थीम’ प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागी किसी एक रिश्ते को अपना डांस समर्पित करेंगे।
9 अक्टूबर (शुक्रवार): श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा फूलों की रंगोली, फैंसी ड्रेस, रिश्तों की केमिस्ट्री और राजस्थानी युगल प्रतियोगिताएं शाम 5 बजे से आयोजित की जाएंगी।
11 अक्टूबर (रविवार): सुबह 10:30 बजे कलश स्थापना और दोपहर में सामाजिक सहभोज का आयोजन होगा।
भव्य शोभायात्रा और प्रतिभा सम्मान:
11 अक्टूबर को संध्या 6:30 बजे माणक चौक स्थित गोपाल जी के बड़े मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी। इस दौरान स्वर्गीय श्री एस.एम. अग्रवाल की स्मृति में 10वीं-12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा उच्च शिक्षा पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
समाज के सभी पदाधिकारियों ने समाजजनों से परिवार सहित इन आयोजनों में उपस्थित होने की अपील की है।
